फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निशानेबाजी के मिक्स टीम इवेंट में सरबजोत व मनु से पदक की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना (अंबाला)। धीन गांव के निवासी शूटर सरबजोत सिंह और मनु भाकर की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट में क्वालीफाई कर लिया। क्वालीफाइंग राउंड में उनकी जोड़ी 580 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रही। अब मंगलवार 30 जुलाई को दोनों कांस्य पदक के लिए उतरेंगे, जहां उनका मुकाबला साउथ कोरिया के खिलाड़ियों से होगा।
विज्ञापन

निशानेबाजी के टीम इवेंट में एक समय सरबजोत और मनु भाकर की जोड़ी दूसरी नंबर पर आ गई थी, लेकिन उसके बाद उनकी जोड़ी एक नंबर से चूक गई। पूरे मुकाबले के दौरान सरबजोत सिंह के धीन गांव में भी उत्साह दिखा। परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी पल-पल की अपडेट लेते रहे। सरबजोत के पिता जितेंद्र सिंह किसी जरूरी काम से रिश्तेदारी में गए थे। इसके बावजूद वो पल-पल की अपडेट मोबाइल पर लेते रहे। जैसे ही सरबजोत सिंह मनु भाकर की जोड़ी ने कांस्य पदक के लिए क्वालीफाई किया तो पिता ने ही घरवालों को खुशखबरी दी। माता-पिता का कहना है कि सरबजोत सिंह और मनु भाकर ने अब तक बेहतर निशानेबाजी का प्रदर्शन किया है और उन्हें भरोसा है कि मंगलवार को मुकाबले में वो देश के लिए कांस्य पर अवश्य निशाना साधेंगे। वहीं धीन गांव के सरपंच सतविन्द्र सिंह सहित ग्रामीणों में भी सरबजोत व मनु के मैच को लेकर उत्साह दिखा। क्वालीफाई होते ही ग्रामीणों ने तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें