फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी, पशु पालक विभाग के लैब टेक्नीशियन से की मारपीट

विज्ञापन
टोल प्लाजा पर हुई मारपीट के दौरान घायल निशांत
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-हिसार मार्ग स्थित सैनी माजरा टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल पशु पालन विभाग कैथल के लैब टेक्नीशियन निशांत ने आरोप लगाया है कि टोल प्लाजा पर गाड़ी बूम से टकराई तो टोल कर्मचारियों ने झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते वाजिद सहित करीब आधा दर्जन ने मारपीट शुरू कर दी। उसके दोस्त आदित्य पर पेंचकस से हमला किया। मारपीट में सिर पर गहरी चोटें आई।
विज्ञापन

नग्गल पुलिस ने घायल निशांत की शिकायत पर टोल कर्मी वाजिद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। में कैथल निवासी निशांत ने बताया कि वह पशु पालन विभाग कैथल में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। वह अपने दोस्त आदित्य, नसीब सिंह सोनू के साथ शनिवार को गाड़ी में पंचकूला गया था। वह पंचकूला से वापस कैथल लौट रहा था। 26 अगस्त की शाम छह बजे वह सैनी माजरा टोल टैक्स पर पहुंचे। उनके आगे एक गाड़ी और भी थी। अचानक ब्रेक नहीं लगा तो गाड़ी थोड़ी आगे जाकर रुकी और टोल का बूम उसकी गाड़ी के शीशे पर लगा। उसी समय टोल पर खड़े करीब आधा दर्जन कर्मचारियों ने गाड़ी के शीशे पर मुक्के मारे।
इतने में मारपीट पर उतारू हो गए। उसके व उसके दोस्त आदित्य के सिर में पीछे से पेंचकस से हमला कर दिया। दोनों के सिर से खून बहने लगा। टोल के सभी कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए उनके ऊपर हमला बोल दिया। टोल पर लंबी लाइन लग गई। राहगीरों ने हमलावरों से बचाया। नग्गल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ढाका ने बताया कि फिलहाल सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें