फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात से आए जीआरपी एएसआई को टेस्ट के बाद किया होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मेवात में घर से आए जीआरपी एएसआई को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इससे पहले उसे होम क्वारंटीन नहीं करने और टेस्ट नहीं करवाए जाने के कारण कर्मचारी सकते में थे और वह मानसिक दबाव झेल रहे थे। कर्मचारियों में डर का माहौल था कि कहीं वह कोरोना पॉजिटिव न हो। अलबत्ता कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी प्रभारी विलायती राम ने तुरंत एएसआई का मेडिकल करवाया और आगामी आदेशों तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि एएसआई कुछ दिन पहले मेवात में अपने घर से आया था। इसलिए सुरक्षा को देखते हुए पहले उसका मेडिकल कराया गया है। जानकारी मिली थी कि मेवात से आने के बाद वह छावनी की कुछ मस्जिदों में गया था। इस कारण जीआरपी के अन्य कर्मचारियों में डर का माहौल था कि कहीं एक कर्मचारी की वजह से दूसरों पर कोई मुसीबत न खड़ी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें