फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल के 4 माह बाद गृहमंत्री विज ने लगवाई को-वैक्सीन की डोज

विज्ञापन
को-वैक्सीन लगवाते हुए गृहमंत्री अनिल विज - फोटो : Ambala
विज्ञापन
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोरोना के लगातार बढ़ रहे प्रकोप के बीच शनिवार खुद को-वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। शास्त्री कॉलोनी निवास स्थान पर ही डॉक्टरों ने चेकअप के बाद टीकाकरण किया और करीब आधे घंटे तक उन्हें निगरानी में रखा। बता दें कि मंत्री अनिल विज ने पहले भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए भारत बायोटेक द्वारा निर्मित को-वॉक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के दौरान टीकाकरण करवाया था। 20 नवंबर को नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी में स्वेच्छा से सबसे पहले को-वॉक्सीन का टीका लगवाने के लिए वालंटियर बनने की पेशकश की थी। टीका लगवाने के 14 दिन बाद मंत्री विज कोरोना संक्रमित हो गए थे। इतना ज्यादा कोरोना हो गया था कि दूसरी डोज लेने से डॉक्टरों ने साफ मना कर दिया था। अब जब उनकी तबीयत में काफी सुधार हो चुका है तो डॉक्टरों ने उन्हें टीका लगवाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें