फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गृहमंत्री विज ने पीजीआई की बजाय छावनी अस्पताल में कटवाए टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सिर की गांठ के हुए ऑपरेशन के बाद सोमवार को छावनी नागरिक अस्पताल में टांके कटवाए। पीजीआई जाने की बजाय वह दोपहर को अस्पताल पहुंचे। वहां प्लास्टिक सर्जन डॉ. मयंक ने टांके काटने के बाद उन्हें कुछ दिन और विश्राम करने की सलाह दी। करीब आधा घंटा ठहरने के बाद वह लौट गए। डॉक्टरों ने छावनी नागरिक अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक के अल्ट्रासाउंड रूम में टांके काटने की व्यवस्था की थी। दरअसल, कुछ दिन पहले चंडीगढ़ पीजीआई में अनिल विज ने सिर में गांठ का ऑपरेशन कराया था। सिर की गांठ के कारण गृहमंत्री को पिछले एक वर्ष से सिर दर्द रहता था। ऑपरेशन होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सात दिन आराम करने की सलाह दी थी। पहले उन्हें पीजीआई जाना थाए लेकिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर होने के कारण वह नागरिक अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें