फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता के बेटे की मौत: गृहमंत्री ने उठाए सवाल- सीट का हेड रेस्ट ठीक तो गर्दन कैसे टूटकर अलग हुई, SIT को जांच

Wed, 31 May 2023 05:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

गृहमंत्री ने मौके से ही एसपी जशनदीप सिंह रंधावा को पूरे मामले की जानकारी दी और एसआईटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एक डीएसपी स्तर के अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज, परविंदर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला के गांव भानोखेड़ी में बीते शुक्रवार रात्रि को भाजपा नेता साहब सिंह मोहड़ी के बेटे का सड़क हादसे में निधन हो गया था। जिस पर सभी ने इसे एक दुर्घटना माना था। मगर जिस प्रकार से यह हादसा हुआ उसे देखकर यह नहीं लगा कि यह हादसा है। इसको लेकर चर्चा पहले से ही थी।

विज्ञापन


इधर बुधवार को गृहमंत्री अनिल विज भाजपा नेता साहब सिंह के निवास स्थान पर बैठने गए तो उन्होंने पूरा मामला परिजनों से पूछा तो हैरान रह गए। उन्होंने इस मामले में कई सवाल खड़े किए और तत्काल एसआईटी से जांच कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों से मौके पर बात करते हुए कहा कि जब सीट का हेड रेस्ट ठीक है तो गर्दन कैसे टूटकर अलग हो गई। इस मामले में गृहमंत्री विज ने सभी विशेषज्ञों को साथ लेकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने यह उठाए हैं सवाल
गृहमंत्री ने अंबाला सदर थाने के एसएचओ यशदीप सिंह से इस मामले पर बात की और पूरा घटनाक्रम जाना। इसके बाद उन्होंने कहा कि मृतक परविंदर अकेला गाड़ी में बैठा था और कंडक्टर साइड पर गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई तो मौत कैसे हुई। अगर गर्दन टूट है तो चालक सीट का हेड रेस्ट क्यों कुछ नहीं हुआ।

क्योंकि जब दुर्घटना इतनी भीषण थी तो हेड रेस्ट को भी नुकसान पहुंचना चाहिए था। इसके बाद ही घटना के बाद मृतक के फोन से डायल 112 को फोन कैसे गया। इन सभी पहलुओं पर जांच करने के संबंध में कहा गया है। इसके बाद ही गृहमंत्री ने मौके से ही एसपी जशनदीप सिंह रंधावा को पूरे मामले की जानकारी दी और एसआईटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एक डीएसपी स्तर का अधिकारी इस मामले की जांच करेगा।

इस प्रकार हुई थी भाजपा नेता के बेटे की मौत 
बीते शुक्रवार को गांव भानोखेड़ी के पास देर रात्रि को भाजपा नेता साहब सिंह मोहड़ी के बेटे परविंदर सिंह की एंडेवर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसा इतना तेज था कि परविंदर की गर्दन धड़ से अलग होकर पीछे की सीट पर जा गिरी। इसकी सूचना पुलिस को मृतक के मोबाइल से डायल 112 के जरिये मिली थी। इसके साथ ही गाड़ी में चालक के पास की सीट की तरफ ही बाहर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई थी। इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें