फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री ने किया अंचला पंछी विहार का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अग्रवाल फैलोशिप क्लब छावनी ने शुक्रवार को 29वां स्थापना दिवस प्रकल्प माह के अंतर्गत मनाया। इस दौरान गोशाला रामबाग में अंचला पंछी विहार का उद्घाटन गृहमंत्री अनिल विज ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि साहिल गोयल एडवोकेट रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से की गई। हवन की पूर्णाहुति मुख्य अतिथि ने डाली। इसके पश्चात उन्होंने पंछियों को दाना डाला और पौधरोपण किया।
विज्ञापन

क्लब के प्रधान गौरव गुप्ता ने बताया कि कार्यकारी सदस्य नीरज अग्रवाल की पत्नी अंचला की कैंसर से मौत हो गई थी। इसके पश्चात क्लब ने उनकी याद में नीरज अग्रवाल के विशेष सहयोग से अंचला पंछी विहार बनाया है। क्लब के आईपीपी महेश अग्रवाल ने बताया कि छह फुट ऊंची लोहे की जाली की दीवार बना कर पंछियों के लिए दाना-पानी चुगने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया गया है। गौरव गुप्ता ने रामबाग गोशाला प्रबंधक कमेटी का स्थान उपलब्ध करवाने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्थापक राजेंद्र गोयल, महासचिव रचित गुप्ता, कैशियर नीरज गोयल, सलाहकार अमित अग्रवाल, अजय गुप्ता, राकेश बंसल, फनेश गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य पुनीत अग्रवाल, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें