फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गृहमंत्री ने पुलिस कमिश्नर को एसआईटी गठित कर जांच के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मंत्री जी सोनीपत के गांव छिछडाना के सरपंच की पूर्व में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज किया, लेकिन सभी आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है। इसलिए आरोपी उन्हें धमका रहे हैं। इसकी शिकायत जब पीड़ित परिजनों ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को दी तो उन्होंने पुलिस कमिश्नर से फोन पर बातकर एसआईटी गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए। गृहमंत्री शनिवार को अंबाला स्थित आवास पर फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान गृह मंत्री के समक्ष कबूतरबाजी के कई मामले आए, जिन्हें उन्होंने कार्रवाई के लिए कबूतरबाजी मामलों के लिए गठित एसआईटी के पास भेजा दिया। इस दौरान नारायणगढ़ से आए फरियादी ने उन्हें बताया कि अमेरिका भेजने के नाम पर एजेंट ने उससे पांच लाख रुपये की ठगी की है। इसी तरह यमुनानगर से आए फरियादी ने बताया कि एजेंट ने बेटे को पुर्तगाल भेजने के नाम पर उनसे नौ लाख रुपये की ठगी की है। वहीं करनाल निवासी फरियादी ने बताया कि उसे अमेरिका भेजने के नाम पर चंडीगढ़ के एक एजेंट ने उसे पहले इजरायल भेज दिया, बाद में उसे न आगे अमेरिका भेजा गया और न ही पैसे लौटाए गए। उससे 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।
अन्य मामलों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
करनाल से आई विवाहिता ने पति व ससुराल के अन्य लोगों पर दुराचार व प्रताड़ित करने के आरोप लगाए, महिला ने कहा केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। गृह मंत्री ने किसी अन्य डीएसपी से मामले की जांच के निर्देश दिए। इसी तरह झज्जर निवासी व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा करने, कैथल निवासी व्यक्ति ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने, करनाल के उपजनथली गांव निवासी व्यक्ति ने विकास कार्यों में घोटाला करने, सोनीपत निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने के आरोप लगाए, जिन पर मंत्री विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन




बहन ने भाई पर लगाए धमकाने के आरोप
सोनीपत से आई महिला ने गृह मंत्री को शिकायत देते हुए बताया कि उसके पिता ने अपनी प्रापर्टी का 40 प्रतिशत हिस्सा उसके नाम किया था, मगर अब पिता की मृत्यु के उपरांत उसका भाई उससे लगातार धमका रहा है। गृह मंत्री ने सोनीपत पुलिस कमिश्नर को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह नारायणगढ़ निवासी व्यक्ति ने कहा कि मारपीट मामले में दर्ज केस को वापस लेने के लिए दूसरे पक्ष द्वारा बदमाशों से फोन करवाए जा रहे हैं। यमुनानगर निवासी व्यक्ति ने हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने, अंबाला शहर निवासी व्यक्ति ने धोखे से उसकी प्रापर्टी हड़पने एवं अन्य कई मामले आए, जिन पर गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें