फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आज मतगणना के चलते कुवि में अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आज मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) में विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। कुवि के शूटिंग रेंज में थानेसर व पिहोवा और सामुदायिक केंद्र में लाडवा व शाहाबाद विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को रखा गया है। थ्री-लेयर की सुरक्षा के बीच मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, जिला पुलिस ने मतगणना की पूर्व संध्या पर रिहर्सल कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने दोनों मतगणना केंद्र का जायजा लिया और पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों जरूरी दिशा-निर्देश दिए। दोनों मतगणना केंद्रों के 100 के मीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है। मतगणना केंद्रों पर मोबाइल, पेन, पेपर, किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक यंत्र और संदिग्ध वस्तु लेकर जाने की मनाही है।
तीन स्तर (थ्री-लेयर) की सुरक्षा पंक्ति में जिला पुलिस के जवानों को प्रथम स्तर पर तैनात है। दूसरे स्तर पर हरियाणा सशस्त्र पुलिस बल के जवान मुस्तैद हैं। तीसरे स्तर की सुरक्षा की कमान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवान संभालेंगे। मतगणना केंद्रों पर 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। केंद्र में जाने वाले का ब्यौरा भी दर्ज किया जा रहा है। इसमें उनके जाने और आने का समय भी दर्ज है।
विज्ञापन


मतगणना केंद्र के अंदर भी जवान तैनात
पुलिस की ओर से मतगणना केंद्र के अंदर भी 150 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। प्रत्येक केंद्र पर अर्द्धसैनिक बल की एक-एक टुकड़ी को तैनात किया गया है। मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की फ्रिसकिंग(पड़ताल) के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा क्विक रिस्पांस टीमों को भी तैनात किया गया है। नाकों, चेक प्वाइंट तथा प्रवेश द्वार पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

मतगणना के लिए बनाए दो सेक्शन
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र में तीन अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इसमें मतगणना स्टाफ, मतगणना एजेंट तथा ईवीएम के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार हैं। मतगणना केंद्र में अलग-अलग सेक्शन में मतगणना होगी। गश्त और तुरंत कार्रवाई करने के लिए अलग से कई टीमें बनाई गई है।

कुवि में रहेगा अवकाश
सुबह आठ से रात आठ बजे तक चलने वाली मतगणना को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को अवकाश घोषित किया है। कुवि के द्वितीय और तृतीय द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। हालांकि तृतीय द्वार बंद ही रहेगा। मतदान के दौरान पहचान पत्र दिखाने पर सिर्फ अधिकृत को ही प्रवेश दिया जाएगा।

यहां होगी पार्किंग
सामुदायिक केंद्र में मतगणना में जाने वाले वीआईपी, प्रत्याशी तथा अधिकारियों के लिए आरके सदन के सामने और एजेंट, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी, मतगणना में ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मचारियों के लिए यूनिवर्सिटी कॉलेज की पार्किंग में व्यवस्था रहेगी।
शूटिंग रेंज में मतगणना में जाने वाले वीआईपी, प्रत्याशी और अधिकारियों के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग और एजेंट, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तथा मतगणना में ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मचारियों के लिए डायरेक्टर कार्यालय खेल मैदान में पार्किंग की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें