फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पैक्स पर 17 सितंबर से जड़ा ताला, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। दी होली प्राथमिक कृषि सहकारी समिति कार्यालय में ताला बंद होने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के अनुसार होली पैक्स बंद हुए पांच दिन हो गए है। जिससे चार गांवों के काम प्रभावित हो रहे है। ग्रामीणों ने सहकारी समिति के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार होली पैक्स पर 17 सितंबर से ताला लटका हुआ है। कर्मचारी फोन नहीं उठा कर रहे। जिससे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण एडवोकेट रोबिन सिंह, रणसिंह, हरकेश सिंह, रिसाल सिंह, रमेश कुमार महिपाल सिंह, जीत सिंह, करनैल सिंह, जगमाल सिंह, राज सिंह, सुखबीर सिंह, दिनेश, पपल, राजिन्द्र, प्रदीप ने बताया कि 17 सितंबर से होली गांव की पैक्स बंद है। कर्मचारियों के नाम पर यहां ताला लगा है। जब कर्मियों को फोन करते हैं तो वो फोन नहीं उठाते। ग्रामीणों के अनुसार यहां कार्यरत कर्मी ही चाबी लेकर गए है। उन्होंने बताया कि पैक्स बंद होने से संबंधित चार गावों के काम प्रभावित हो रहे है। उन्होंने बताया कि जब पैक्स मैनेजर से बात की तो उन्होंने कहा कि वीरवार को सुबह पैक्स खुल जाएगी, लेकिन वीरवार को भी पैक्स में कोई नहीं आया।
उधर इस सबंध में मैनेजर महावीर सिंह ने कहा कि विभागीय एआर ने मेरे होली पैक्स में बतौर मैनेजर के लिखित आदेश किए है, लेकिन यहां पर 17 सितंबर से ही पैक्स को ताला लगा हुआ है। जिसके चलते मैं अभी यहां का चार्ज नहीं ले पाया हूं। वहीं कॉपरेटिव बैंक अंबाला एआर प्रदीप राणा ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। मैंने विभागीय इंस्पेक्टर को मामले की रिपोर्ट सौंपने को कहा है। रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान होली मैनेजर वजीर मोहम्मद ने बताया कि होली पैक्स 19 सितम्बर से बंद है। एक कर्मी बीमार होने के कारण नहीं आ रहा है, जबकि दूसरे कर्मी के पास चाबी है। जिसकी शिकायत मैं एआर को भी कर चुका हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें