अंबाला। कंपनी से छुट्टी कर घर आ रहे बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान नसीब सिंह के रूप में हुई।
देवी नगर निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका भाई नसीब सिंह होंडा कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। शनिवार की रात को उसका भाई कंपनी से छुट्टी कर बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। जैसे ही वह लोहगढ़ गांव के पास वाले पुल के पास पहुंचा। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने नसीब सिंह कि बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद नसीब बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक को लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन ने घायल को उपचार के लिए एमएम अस्पताल सद्दोपुर में भर्ती करवाया, जहां वह उपचाराधीन है।