फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हिमांशु और पायल बने श्रेष्ठ एथलीट

Tue, 18 Nov 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय साहा में 19वीं खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में हिमांशु व पायल श्रेष्ठ एथलीट चुने गए। मुख्यातिथि के तौर पर कृषि विज्ञान केंद्र तेपला की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. उपासना ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में खेलकूद की महत्ता बताई। प्रतियोगिता की शुरुआत खेलकूद प्रतियोगिता के झंडे से फहराने से हुई। महाविद्यालय प्राचार्या रेणु ऋषि ने मुख्यातिथि को जानकारी दी। वहीं, हर वर्ष की तरह इस प्रतियोगिता में भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियां मुख्य तौर पर भाग दौड़, कूद प्रतियोगिता, फेंकने की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक सतपाल ने मुख्यातिथि को हर वर्ष होने वाली विद्यार्थियों की भागीदारी से परिचित करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें