फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हिमांशी ने वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण सहित जीते तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मुरथल (सोनीपत) में आयोजित हरियाणा राज्य ओपन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नौवीं की छात्रा हिमांशी ने प्रतिभा के दम पर तीन पदक अपने नाम किए हैं। हिमांशी ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में यूथ श्रेणी में स्वर्ण पदक, जबकि जूनियर और सीनियर वर्ग में एक-एक रजत पदक जीता। इससे पहले भी हिमांशी नेशनल लेवल स्कूली गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का गौरव बढ़ा चुकी हैं, वहीं स्कूल की एक अन्य छात्रा रिद्धिमा ने भी राज्य स्तरीय स्कूली खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूल के साथ भारत विकास परिषद (विवेकानंद शाखा) के भल्ला का भी विशेष सहयोग रहा, जो छात्राओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध करा रहे हैं। स्कूल परिवार ने दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें