फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एकल गायन में हिमांशी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने एकल गायन प्रस्तुत किया। जिसमें हिमांशी बीकॉम द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, सविता बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान और डिंपी बीए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद प्राचार्या मुक्ता अरोड़ा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा गणतंत्र दिवस सभी भारतीयों के लिए बहुत ही गौरव का दिन है, हम उन बहादुर लोगों को याद करते हैं जिन्होंने हमारे देश के लिए लड़ाई लड़ी और भारत को गणतंत्र बनने में मदद की, यह हमारे स्वतंत्रता सेनानी तथा जवानों को श्रद्धांजलि देने का दिन है। इस अवसर पर प्रोफेसर भावना, प्रोफेसर सुखदीप कौर, ने प्रोफेसर जसबीर व स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें