फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जलभराव के विरोध में हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के अर्जुन नगर, आजाद नगर, कमल नगर, न्यू काॅलोनी, रामपुर गांव में पानी निकासी के बंदोबस्त नहीं होने पर शनिवार को भड़के लोगों ने जाम लगा दिया। भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष एकजुट होकर अंबाला-जगाधरी हाईवे पर जमा हो गए।
विज्ञापन

नारेबाजी करने के बाद देखते ही देखते नाै बजकर 40 मिनट पर हाईवे के बीच बैठ गए। दोनों लेन पर यातायात प्रभावित होते देख महेश नगर थाना प्रभारी और उनकी टीम माैके पर पहुंची। यहां लोगों को समझाने लगे तो दोनों के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई। आखिर में नगर परिषद अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद एक घंटे के भी पानी निकालने के अस्थायी समाधान के आश्वासन के बाद लोगों ने हाईवे खोला।
इलाकावासियों का कहना है कि उनके इलाके में सालों से पानी निकासी के लिए कोई ठोस समाधान नहीं किया। पिछले 15 दिन से स्थिति बिगड़ी है। बिना बरसात के गलियां पूरी तरह से जलमग्न है। पानी निकालने की कोई जगह नहीं है। कई बार लोगों को समझा चुके हैं बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जाम खोलने के बाद डटे रहे लोग

आधा घंटा जाम लगने के बाद अधिकारियों ने आश्वासन के बाद जाम तो खुलवा दिया, लेकिन लोग अपने घरों में न जाकर हाईवे किनारे की जमा रहे। लोगों ने चेताया था कि पानी नहीं निकला तो दोबारा जाम लगा देंगे। ऐसे में भारी पुलिस दल तैनात रहा। जबकि परिषद अधिकारी भी तुरंत कॉलोनियों में उतरकर लोगों के सामने ही अस्थायी समाधान निकालते नजर आए। परिषद ने दो पंप लगा दिए। यहां तक कि रामपुर गांव की मुख्य सड़क की जेसीबी से खोदाई कर आजाद नगर आदि कॉलोनियों के पानी को निकालने के लिए पंप लगाकर टांगरी तक जोड़ा। तक कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
शाम के समय घरों में घुस रहे सांप

अर्जुन नगर निवासी रितु चौधरी, आयशा, पूनम, मंजू, अमिता, नवनीत, अरीना, इंद्रजीत कौर, टिम्सी, सीमा और जसविंद्र का कहना है कि उनके इलाके में सालों से हालात बिगड़े हैं। बारिश के दिनों के बाद कई-कई दिन तक गलियां जलमग्न रहती है। पैदल निकला तक मुश्किल हो गया है। सांप और जहरीले कीट भी घरों में घुस जाते हैं। बिना वाहन के पानी में से रात को गुजर नहीं पाते हैं। सबसे पहले इलाके की पानी निकासी के लिए पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। कहीं सुनवाई नहीं हुई तो वह जाम लगाने के लिए मजबूर हुए हैं।
फोटो: 25
घुटनों तक जमा पानी, निकलना तक मुश्किल
आजाद नगर निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि कई दिनों से हमारे घर के बाहर गली में घुटने तक पानी जमा है। जिसके कारण हमारा घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
फोटो: 26
बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे
अर्जुन नगर निवासी संतोष ने बताया कि हमारे घर में एक हफ्ते से पानी भरा हुआ है, बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
फोटो: 27
विकास पुरी में नाला कर दिया ब्लॉक
विनीता ने बताया कि बीस दिन हो गए हैं कालोनी में पानी जमा हुए, विकासपुरी के लोगों ने नाला ब्लॉक करा हुआ है। इस कारण हमारी काॅलोनी से पानी की निकासी नहीं हो रही है।
फोटो: 28
डीसी को शिकायत के बावजूद हल नहीं
शीला ने बताया कि उन्होंने पानी निकासी को लेकर कुछ दिन पहले उपायुक्त को शिकायत दी थी। शिकायत के बाद कर्मचारी आए और नाले को खुलवा दिया, लेकिन इसके अगले दिन ही विकास पुरी के लोगों ने यह नाला दोबारा से बंद कर दिया। अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।
फोटो: 29
घर छोड़कर जा रहे लोग
नरेंद्र ने बताया कि जब कहीं नहीं सुनवाई हुई तो उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा। पानी निकासी न होने के कारण कई लोग घर छोड़कर जा चुके हैं, जो रह गए है वो परेशान हो रहे हैं।
फोटो: 30
कीड़े आ रहे हैं व पत्नी तक बीमार हो गई
अर्जुन नगर निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि इन सभी कालोनियों में जमा पानी को पाइप के माध्यम से टांगरी नदी में निकाला जाए, इस तरीके से ही पानी निकासी होगी। घरों में कीडे़ आ रहे हैं व बच्चे स्कूल नहीं जा रहे। पत्नी तक बीमार हो गई है।
वर्जन
गुस्साए लोगों को शांत करवाकर कुछ ही देर में जाम को खुलवा दिया था। मौके पर नगर परिषद अधिकारियों के आने के बाद पानी निकासी के लिए भी बंदोबस्त करवा दिए थे। हालांकि लोगों का विरोध ज्यादा बढ़ गया था। इसलिए उनकी तरफ से जाम करने वालों की वीडियोग्राफी भी करवाई गई थी।
इंस्पेक्टर अजैब सिंह, थाना प्रभारी महेश नगर
जाम लगने के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। अर्जुन नगर, आजाद नगर आदि कॉलोनियों में जमा पानी को निकालने के लिए दो पंप लगा दिए है। रामपुर की मुख्य सड़क के बीच से पाइप को सीधा टांगरी तक अस्थाई रूप से जोड़ा गया है। पंप की मदद से पानी निकालने का काम लगातार जारी है। इन कॉलोनियों में पानी निकासी के लिए कोई बंदोबस्त नहीं है। निचला इलाका होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

विनोद बैनिवाल, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर परिषद अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें