फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे 344 पर गड्ढों की भरमार, विभाग नहीं कर रहा सुधार

विज्ञापन
​शिवांशु नागपाल, वाहन चालक।
विज्ञापन
मुलाना। नेशनल हाईवे 344 पर गड्ढों से वाहन चालक परेशान है। मुलाना क्षेत्र में हाईवे पर कई ऐसी जगह है, जहां गड्ढे बन गए हैं। वाहन चालकों के सामने हाईवे पर गति में चलते हुए मार्ग पर अचानक गड्ढा आ जाता है जोकि सफर को व्यथित कर रहा है। क्षेत्र में ये गड्ढे सिरसगढ़, भगवान वाल्मीकि आश्रम के सामने, सैनी भवन हलका मुलाना के सामने, अनाज मंडी मुलाना के सामने, गांव हेमामाजरा मोड के दोनों तरफ, मुलाना सर्विस लेन, दोसड़का सर्विस लेन सहित अन्य जगहों पर हाईवे पर बन गए हैं जोकि वाहन चालकों के परेशानी का सबब बने हैं। कई गड्ढे तो महीनों से हैं, इसके बावजूद संबंधित विभाग इन गड्ढों को दुरुस्त नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


हाईवे प्रशासन की लापरवाही
वाहन चालक रमेश सिंह, रोशन प्रजापत, अभिषेक, मोहन मलिक ने बताया कि नेशनल हाईवे 344 पर चलने के लिए बाकायदा भारी भरकम टोल टैक्स लिया जाता है। इसके बावजूद हाईवे को चाक चौबंद नहीं किया जाता। हाईवे पर गड्ढे तो कभी पुरी तरह से रिपेयर ही नहीं किए गए। वहीं हाईवे पर लगी लाइटें भी नहीं जलती। गड्ढे तो वाहन चालकों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। मार्ग पर चलते चलते अचानक सामने गड्ढा आता है। ऐसे में गति को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। इन गड्ढों के कारण हादसा घटित होने का भी भय बना रहता है और वाहन की अलग से दुर्गती हो जाती है। नेशनल हाईवे पर बने गड्ढे तुरंत रिपेयर होने चाहिए।
नेशनल हाईवे 344 पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। कहने को यह हाइवे है, लेकिन गांव की सड़कों से भी इसके बदतर हालात हैं। हाईवे के अधिकारी नींद में हैं और किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं। उनकी लापरवाही आम लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। जनता के चुने प्रतिनिधियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए,वहीं विभाग को इस समस्या का तुरंत समाधान करवाना चाहिए।
विज्ञापन


शिवांशु नागपाल, वाहन चालक।

नेशनल हाईवे पर गड्ढे होते ही रिपेयर हो जानी चाहिए। हाईवे पर वाहन तेज गति से आते हैं। ऐसे में हाईवे पर गड्ढे अधिक जोखिम भरे होते हैं। सैकड़ों वाहन यहां से रोजाना आवागमन करते हैं, इसलिए इस मार्ग का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लेकिन मुलाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाइवे 344 पर गड्ढों की भरमार हो गई है।
विज्ञापन

शेखर चौहान, वाहन चालक

शिवांशु नागपाल, वाहन चालक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें