फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बोह गांव के निकट मजार के निकट रविवार शाम एक तेजरफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे के समय कार में पांच युवक सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार चालक खटीक मंडी 37 वर्षीय राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अर्जुन अपने दोस्तों के साथ काम पर गया था। इस दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। महेश नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शव का सोमवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हालांकि चार दोस्तों को मामूली चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें