अंबाला सिटी। जगाधरी गेट पर हेरोइन की सप्लाई देने आए एक बाइक सवार को पुलिस ने काबू किया। आरोपी की पहचान डेहा कॉलोनी निवासी नीरज के तौर पर हुई है। आरोपी के कब्जे 30.36 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई है।