फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कोरोना के खिलाफ जंग में शासन-प्रशासन द्वारा जारी एडवायजरी पर अमल करने की अपील के साथ कांग्रेस की ओर से जिला प्रशासन को हर तरह की मदद देने को कहा है। अरोड़ा के मुताबिक कार्यकर्ताओं की टीमें क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर जाकर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के अलावा उन्हें जो भी जरूरी मदद की दरकार है,वह देने में जुटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन के साथ एक सेवक के रुप में उपलब्ध है। उन्हे और कार्यकर्ताओं को जो भी जिम्मा दिया जाएगा उसे तत्परता के साथ पूरी जिम्मेदारी को निभाया जाएगा। अरोड़ा ने जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमों,पैरामेडिकल स्टाफ और पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि लॉकडाउन के बीच अब तक अपनी ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया है और वह उम्मीद करते हैं कि अगले दिनों में भी आवश्यक सामग्री के साथ यह टीमें ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। हालांकि अरोड़ा ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति में इस बात पर खेद प्रकट किया कि ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस,होमगार्ड,सफाई कर्मियों व अन्य स्टाफ के पास खुद की सुरक्षा के लिये आवश्यक सामग्री का टोटा है। सरकार को इस ओर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें