फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नवनियुक्त कार्यकारिणी के लिए सम्मान समारोह रखा, पहली बैठक भी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के माॅडल टाउन स्थित परशुराम भवन में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के लिए सम्मान समारोह रखा गया। इसके साथ ही राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक का आयोजन अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक फेडरेशन दिल्ली के कार्यकारी प्रधान विनोद ठाकरान के नेतृत्व में हुआ। जिसके मुख्य एजेंडे में राज्य कार्यकारिणी की आपस में सभी साथियों से औपचारिक मुलाकात, संगठन को मजबूत करने की रणनीति, सभी जिला प्रतिनिधियों से सुझाव लेकर एक मांग पत्र तैयार करना और विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए नामांकन अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार करना रहा। इसके साथ ही राज्य कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अंबाला जिला से नरेंद्र सिंह व अमित छाबड़ा, जिला कुरुक्षेत्र से सूबे सिंह, भिवानी जिला से शोभित सागवान, महेंद्रगढ़ जिला से अनिल खटौटी, चरखी दादरी से सुधीर डांगी फरीदाबाद से विजय मोदगिल, रोहतक से ललित कुमार, हिसार से सुनील बास, रेवाड़ी से बबरू भान, जींद से वीरेंद्र सिंह, सोनीपत से संदीप जांगड़ा, करनाल से सुरेंद्र कुमार पंचकूला से गोपीचंद, कैथल से ईशम सिंह भारती, सिरसा से तिलकराज, झज्जर से संजय यादव, यमुनानगर से कुलवंत सिंह व महिपाल का नाम शामिल किया गया। राज्य कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया कि जल्द ही निदेशक मौलिक शिक्षा को अवगत कराकर अध्यापकों को आ रही सभी समस्याओं का निवारण करवाया जाएगा। बैठक में राज्य प्रधान तरुण सुहाग, महासचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व प्रधान जगदीश सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश वत्स, देवेंद्र दहिया, बंसी लाल, अमित छाबड़ा, अनिल भाटिया, भगवंत सिंह, इंद्रजीत भट्ट, पंकज गर्ग, प्रवीण वर्मा, जगत सिंह, सुरेंद्र मोहन, नरेंद्र सिंह, भजन लाल, रजनी छाबड़ा, प्रवेश भाटिया, रंजना, पूनम, राजन, मंजुला, विरेंद्र कौर, नीलम छाबड़ा, अमीता, मनीषा, रजनी शर्मा, मनदीप कुमार, तलविंद्र सिंह, शिव कुमार, हरिंद्र छाबड़ा, राजीव शर्मा, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें