फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पिछले कुछ दिनों में अंबाला में उमस और गर्मी से लोगों को बुरा हाल था। मगर मंगलवार को सुबह से मौसम परिवर्तित होता दिखाई दिया। इसके बाद दोपहर को धूप निकल आई तो कुछ ही देर बार अंबाला शहर में आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया। वहीं इसका असर अंबाला छावनी में भी दिया। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाओं की सक्रियता राज्य में बढ़ने की संभावना है। जिससे 5 जुलाई से 7 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य के सभी क्षेत्रों में ज्यादातर स्थानों पर अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें