फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पांच दिन तक सताएगी हीट वेब और गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लगातार दूसरे दिन शनिवार को दिन का पारा सुबह से ही चढ़ गया। तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। स्कूलों में भी दोपहर 12 बजे छुट्टी हो गई। दोपहर एक बजे तक तो गर्म हवा ने परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

दोपहर में बाजार भी सूने दिखे और हर कोई मुंह सिर ढककर सड़क पर चलता दिखा। शनिवार दिन का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने हीट वेब व गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले पांच दिनों तक गर्मी और गर्म हवा से राहत मिलने वाली नहीं है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में पांच दिनों तक गर्मी बढ़ेगी और हीट वेब का सामना करना पड़ेगा। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। जब भी घर से निकले तो सफेद कॉटन के कपड़े से सिर व मुंह ढककर निकलें। गर्मी में हल्के कॉटन के कपड़े ही पहने। खाली पेट न रहें और लगातार पानी भी पीते रहें। घर से निकलते समय कुछ खाकर निकलें या तीन से चार गिलास पानी के पीकर निकलें।
विज्ञापन


ऐसे रिकॉर्ड होता है हीट वेब

मौसम विभाग के अनुसार जब दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है तो हीट वेब यानि गर्म दिन रिकॉर्ड किया जाता है और अगर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाए तो ज्यादा गर्म दिन रिकॉर्ड किया जाता है। यही नहीं दिन का अधिकतम तापमान अगर 40 डिग्री से ऊपर हो और यह तापमान सामान्य तापमान से साढ़े चार डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया जाए तो भी हीट वेब या गर्म दिन रिकॉर्ड किया जाता है। बीते शुक्रवार को दिन का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और यह तापमान सामान्य से 4.50 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। शुक्रवार को हीट वेब यानी गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


बिजली की खपत भी लगातार बढ़ रही
तारीख बिजली खपत लाख यूनिट प्रतिदिन
14 मई 71.76
15 मई 70.31
16 मई 76.41
17 मई 79.09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें