फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गर्मी ने तेवर तल्ख, अघोषित कट से राहत की तैयारी

विज्ञापन
बिजली निगम खंभों से हटा रह अवैध पोस्टर व बैनर।
विज्ञापन
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अप्रैल शुरू होते ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में पंखे और एसी चलने से 44 लाख यूनिट प्रतिदिन के हिसाब से बिजली खपत रिकॉर्ड की है।
निगम ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए तैयारी शुरू की है। अघोषित कट की समस्या से निजात दिलाने के लिए सब स्टेशन से लेकर फीडर की मेनटेनेंस की जा रही है और ट्रांसफार्मर की क्षमता को भी बढ़ाया है। खास तौर पर गर्मी के पीक सीजन में ओवरलोड की वजह से अघोषित कट लगने वाले एरिया पर फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर और कॉलोनियों में बिजली सुचारू रूप से चलाने के लिए नए फीडर खींचने के लिए सर्वे भी किया जा रहा है। इसी तरह मार्च 2024 में 20 से 31 मार्च के बीच बिजली खपत 47 लाख यूनिट तक भी पहुंच गई थी, जबकि मार्च 2023 में यह खपत 33.84 लाख यूनिट तक रिकॉर्ड की गई थी। इस बार गर्मी ने शुरूआत में ही तेवर दिखाए हैं। अप्रैल माह की बात करें तो 4 अप्रैल को 43.71 लाख यूनिट बिजली खपत हुई थी।
बिजली शिकायतें 10 प्रतिशत बढ़ी
दरअसल, अंबाला सर्कल में पौने चार लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। मार्च के शुरूआत में तो ओले और बारिश के कारण कई दिनों तक मौसम ठंडा रहा। इसके बाद बीच में गर्मी बढ़ी, लेकिन आखिर में फिर गर्मी बढ़ गई। अब अप्रैल के शुरुआत से ही तीखी गर्मी पड़ रही है। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली खपत ज्यादा रहती है। इसी वजह से बिजली कंट्रोल रूम में पहुंचने वाली शिकायतों में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
मरम्मत का काम शुरू
निगम ने सब स्टेशन से फीडर और फीडर से शहर के सेक्टर, कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्र में गांवों को जाने वाली लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए खंभों और ट्रांसफार्मर पर लगाए अवैध पोस्टर, बैनर, कट आउट भी हटाए जा रहे हैं। निगम ने अंबाला सर्कल के सभी सब डिविजन के एरिया से अवैध पोस्टर, बैनर हटाने शुरू कर दिए हैं। इसी तरह ढीली व कमजोर तारों को टाइट किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बार मार्च में गर्मी से बढ़ी खपत
मार्च 2023 खपत मार्च 2024 खपत लाख यूनिट में
20 मार्च 30.64 20 मार्च 47.48
21 मार्च 30.16 21 मार्च 41.39
22 मार्च 32.13 22 मार्च 42.52

23 मार्च 31.25 23 मार्च 43.33

24 मार्च 32.53 24 मार्च 40.50

25 मार्च 29.71 25 मार्च 39.41

26 मार्च 30.49 26 मार्च 38.83

27 मार्च 31.11 27 मार्च 41.01

28 मार्च 33.84 28 मार्च 43.07

29 मार्च 33.45 29 मार्च 45.66

30 मार्च 33.53 30 मार्च 38.07

31 मार्च 30.91 31 मार्च 40.41
वर्जन
अप्रैल माह शुरू होते ही गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है। गर्मी को देखते हुए बिजली निगम की पूरी तैयारी है। बीते माह पूरे सर्कल में गर्मी में ओवरलोड होने वाले ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाई गई थी और कई नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। अब मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है। खंभों से अवैध पोस्टर, बैनर भी हटाए जा रहे हैं और वहां सफाई भी की जा रही है। उपभोक्ताओं को गर्मी में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
वीके गोयल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम अंबाला सर्कल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें