फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नर्सिंग ऑफिसर से प्रसूति विभाग में हुई मारपीट मामले में आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डोपलर उपकरण की बैटरी खराब होने को लेकर कैंट नागरिक अस्पताल के प्रसूति विभाग में नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट के मामले में रविवार को हुई सुनवाई टल गई। रजिमेंट चौकी में नर्सिंग ऑफिसर व दूसरे पक्ष से महिला को बुलाया था लेकिन कोई नहीं आया। ऐसे में पुलिस ने अब दोनों पक्षों को सोमवार को बुलाया है। रजिमेंट चौकी प्रभारी जय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में से कोई नहीं आया था। इसलिए उन्हें सोमवार का समय दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 27 सितंबर को चुडियाली गांव से 9 माह की गर्भवती महिला व उसके तीमारदार आए थे। इस बीच दोनों में झगड़ा हो गया। नर्सिंग ऑफिसर व दूसरे पक्ष ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए चौकी में शिकायत दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें