अंबाला। नवरात्र पर रखे व्रत के दौरान सामक का आटा खाने से छावनी के मच्छी मोहल्ला निवासी एक ही परिवार के अतुल, प्रियंका, विजय, प्रतिमा, बोमिन, रामरती समेत छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी, दस्त आदि लग गए। इसके बाद वे छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
प्रतिमा ने बताया कि वह मुख्य बाजार से साामक का आटा खरीदकर लाए थे। रात को व्रत खोलने पर आटे की पूरियां खाते ही परिवार के छह सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। सुबह तक आराम नहीं मिला तो वह छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचे। प्रतिमा ने बताया कि तबीयत में सुधार होते ही दुकान के पास जाकर आटा दिखाया जाएगा। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग को भी शिकायत दी जाएगी।