फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दयाल बाग निवासी 10 माह की मासूम की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। बच्ची को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने महेश नगर के एक निजी बच्चों के क्लीनिक के डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची की तबीयत खराब हो गई थी। रविवार को वह बच्ची को लेकर महेश नगर स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे दवाई दे दी। दवा खाने के बाद अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल लाने तक मौत हो गई। परिजनों ने इस संबंध में महेश नगर थाने में भी शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुमित ने बताया कि बच्ची पहले से ही बीमार लग रही है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें