फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पीएम रैली के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 400 बेड की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबाला पहुंच रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने अपने चिकित्सकों और संसाधनों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गर्मी को देखते हुए शहर नागरिक अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में अलग से हीट वेव कॉर्नर बनाया गया है। यहां चार डॉक्टरों की टीम लोगों की जांच करेगी। इसके साथ ही ट्राॅमा सेंटर से सभी मरीजों को अन्य वार्डाें में भेजा जा रहा है। साथ ही दूसरे जिलों से भी एबुलेंस मंगाई गई हैं। अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में पार्किंग के लिए भी जगह बनाई जाएगी। एंबुलेंस के अलावा अन्य वाहनाें को पहले गेट की तरफ भेजा जाएगा।
यह की गई है व्यवस्थाएं
अस्पताल : स्वास्थ्य विभाग ने पीएम की रैली के लिए 400 बेडों की व्यवस्था की है। शहर और छावनी के नागरिक अस्पतालों में 100- 100 बेडों की व्यवस्था है। अंबाला शहर में जहां सेफ हाउस में मरीजाें को लाया जाएगा तो वहीं वीवीआईपी के लिए छावनी में व्यवस्था बनाई है। इसके लिए साथ ही शहर के तीन निजी अस्पतालों में हिलिंग टच, एमएम अस्पताल सद्दोपुर और मिशन अस्पताल में भी 200 बेड की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

संसाधन : स्वास्थ्य विभाग ने रैली को देखते हुए अपनी सभी सेफ हाउस में वेंटीलेटर बेड की व्यवस्था की है। सभी चिकित्सकों, नर्स, वार्ड बॉय को सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके साथ अंबाला जिले की 10, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला से भी 2- 2 एबुलेंस को मंगाया गया है। इसके साथ ही निदेशालय की ओर से भी चार एबुलेंस भेजी हैं।
गर्मी के लिए तैयारी : बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शहर ट्राॅमा सेंटर में ही एक ओआरएस ब्लॉक बनाया है। पीएमओ डॉ. संगीता गोयल ने कहा कि यहां पर 800 पैकेट ओआरएस के मंगाए हैं, जिससे कि गर्मी के कारण किसी को परेशानी न हो। इसके साथ ही पीने के पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था की है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रशासन के निर्देशों के अनुसार विभाग की ओर से सभी तैयारियां की जा रही है। डॉक्टरों को भी निर्देश दिए है। सभी संसाधनों को दुरुस्त किया जा चुका है।
-डॉ. राकेश सहल, सीएमओ, जिला अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें