अंबाला। हरियाणा प्रदेश के लोग शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं और कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सबसे आगे डटे हुए हैं। यही कारण हैं कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण नियंत्रण में हैं। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तुलना में हरियाणा में रिकवरी का ग्राफ 72 प्रतिशत से अधिक है। ऐसा फ्रंट फुट की लड़ाई लड़ रहे कोरोना योद्धाओं द्वारा समर्पण की भावना से काम करने के चलते हो पाया है। डॉक्टर, पैरावालंटियर, नर्सें, सफाई कर्मी, मीडिया के साथी और पुलिस विभाग के साथ-साथ अग्रिम मोर्चे की लड़ाई लड़ रहें हैं। संबंधित विभाग, समाज सेवी संस्थाएं तथा ऐच्छिक संगठन सेवा के इस कार्य के लिए शाबाशी के पात्र हैं। विज ने प्रदेश के लोगों के गजब के जज्बे और जुनून की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणवी पूरी ताकत के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार और प्रशासन का भरपूर सहयोग दे रहे हैं। कोरोना राज्य में नहीं फैल पाए इसके लिए दिल्ली के साथ लगते हरियाणा के सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम सबकी भलाई के लिए काम कर रहें हैं, लेकिन अपने प्रदेश के लोगों की चिन्ता करना स्वाभाविक हैं।