अंबाला सिटी। हरियाणा के बढ़ते कदमों को महसूस कर आज हर हरियाणवी को को नाज होता है। खेल, रक्षा, संसाधन और विकास सभी क्षेत्रों में हरियाणा के लोग देशभर में हरियाणा के नाम का डंका बजा रहे हैं। सिर्फ यह नहीं बल्कि राजनीति में भी हरियाणा के लोगों की अलग ही पहचान है। बुधवार को हरियाणा दिवस पर प्रत्येक हरियाणा के निवासी के दिल से शुभकामनाओं के स्वर निकले। अंबालावासियों ने हरियाणा दिवस को अपने अनोखे अंदाज में मनाया। उनके नजरिए से हरियाणा दिवस की एक अलग ही महत्ता है। उन्होंने हरियाणा दिवस पर अपने विचार साझा किए।
लिंगानुपात में आई कमी : रेखाशर्मा
समाजसेवी रेखा शर्मा का कहना है कि प्रदेश में लिंगानुपात में कमी आई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम रंग लाई है। प्रदेश की बेटियां हर फील्ड में आगे हैं। बुजुर्गाें को सबसे ज्यादा सम्मान भत्ता देने वाला हरियाणा राज्य है। जिससे बुजुर्ग सुरक्षित महसूस करते हैं। विकास पटल पर भी हरियाणा काफी आगे बढ़ चुका है। इसमें कई ऐसे योजनाएं हैं, जो सिर्फ हरियाणा सरकार ने ही लागू की है। हरियाणा प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जहां पोक्सो से संबंधित मामलों में एमिजिएट रिलीफ फंड दिया जा रहा है।
प्रदेश कर रहा विकास : मनदीप
भाजपा नेता मनदीप राणा ने कहा कि हरियाणा में ऐसी कई अहम योजनाएं सरकार ने चलाई हैं। जो लोगों को सुविधा पहुंचा रही हैं। इन योजनाओं में चाहे आयुष्मान योजना हो या लाल डोरा मुक्त योजना। यह योजनाएं देश के लिए मिसाल बनने जा रही हैं। अंबाला के लखनौर साहिब गांव में हिसार के बाद हरियाणा का दूसरा वीएलडीए कॉलेज बन रहा है। यही नहीं हर जिले में सरकार की मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना भी है। कई जिलों में मेडिकल कॉलेज बन भी रहे हैं।
प्रदेश में दिखती है विविधता : सतविंद्र
साइबर सेल थाना प्रभारी सतविंद्र कौर ने बताया कि भारत का इतिहास समृद्ध और विविधतापूर्ण है और इसके राज्य इस विविधता को दर्शाते हैं। प्रत्येक राज्य की अपनी अनूठी संस्कृति, भाषा और परंपराएं हैं। पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक और अन्य राज्य एक नवंबर को स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं, लेकिन हरियाणा प्रदेश पूरे भारत में अन्नदाता के नाम से जाना जाता है। इस पर हमें बहुत गर्व है।
हरियाणा की उपलब्धियों पर नाज : सुनीता
पीकेआर गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने बताया कि एक नवंबर 1966 को जब पूर्वी पंजाब का विभाजन हुआ। एक नवंबर को स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं। स्थापना दिवस पर अपने राज्य की अनूठी संस्कृति और विरासत का जश्न सभी हरियाणा वासियों को मनाना चाहिए। हरियाणा राज्य की उपलब्धियां पर हमें बहुत गर्व है।
प्रदेश कर रहा तरक्की : नम्रता
समाजसेवी और एडवोकेट नम्रता गौड़ कहती हैं कि जब से हरियाणा प्रदेश बना है, तब से आज तक हरियाणा प्रदेश ने कई क्षेत्र में तरक्की की है। आज भारत में हरियाणा का नाम खुशहाल प्रदेश के नाम से जाना जाता है।
हिम्मत से खड़े हैं हरियाणवी : रोहित जैन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और बार एसोसिएशन के प्रधान रोहित जैन बताते हैं कि हरियाणा के वर्षों के सफर को हर हरियाणवी ने मिलकर पूरा किया है। इस सफर हर किसी का बराबर का योगदान है। हमारे साथ परिस्थितियां चाहें कैसी भी रहीं, कितने भी उतार-चढ़ाव आए, मगर हरियाणा का हर व्यक्ति हमारे स्वभाव की तरह हिम्मत और मजबूती से खड़ा रहा।
विकास का फायदा किसानों को : कुलदीप
किसान कुलदीप सिंह का कहना है कि हरियाणा ने अन्य राज्यों के मुकाबले हर क्षेत्र में उन्नति की है। प्रदेश में खेती भी आधुनिक तरीके से की जाने लगी है। अब नए-नए प्रयोग भी खेती में हो रहे हैं। इसका फायदा किसानों को मिल रहा है।
हरियाणा जीत रहा पदक : योगेश्वर
जिम्नास्ट खिलाड़ी योगेश्वर सिंह का कहना है कि खेल के क्षेत्रों में लगातार हरियाणा के खिलाड़ी पूरे देश और विश्व में नाम रोशन कर रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं से खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं और वो जी-जान से खेलों को लेकर तैयारी कर रहे हैं, जिससे कि हरियाणा के लिए ज्यादा से ज्यादा पदक ला सकें।
नम्रता गौड़, समाजसेवी एवं एडवोकेट।
नम्रता गौड़, समाजसेवी एवं एडवोकेट।
नम्रता गौड़, समाजसेवी एवं एडवोकेट।
नम्रता गौड़, समाजसेवी एवं एडवोकेट।
नम्रता गौड़, समाजसेवी एवं एडवोकेट।
नम्रता गौड़, समाजसेवी एवं एडवोकेट।