फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गृह मंत्री अनिल विज के साथ द ग्रेट खली ने पी चाय, विज की तारीफ की

Sun, 04 Feb 2024 05:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

खली ने प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार धरती साधु-संतों पर टिकी है, उसी प्रकार राजनीति अच्छे लोगों पर टिकी है। गृह मंत्री अनिल विज जैसे नेता राजनीति में हैं तो हमारा देश बहुत ज्यादा तरक्की करेगा।
विज्ञापन
अनिल विज के साथ द ग्रेट खली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के विश्व के ख्याति प्राप्त पहलवान द ग्रेट खली यानी दलीप सिंह रविवार को अंबाला छावनी पहुंचे। यहां सुबह उन्होंने सदर बाजार के टी-प्वाइंट पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और फिर दोनों ने साथ बैठकर चाय की चुस्कियां लीं।

विज्ञापन


गृह मंत्री की कार्यशैली से प्रभावित द ग्रेट खली ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से टी-प्वाइंट की लाइव वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि विश्व के ख्याति प्राप्त पहलवान द ग्रेट खली, जिन्होंने बड़े-बड़े मुकाबले जीते हैं और बड़े पहलवानों को हराया है, वह आज हमारे टी-प्वाइंट पर बैठकर हमारे साथ चाय पी रहे हैं।

वहीं द ग्रेट खली ने कहा कि जिस प्रकार धरती साधु-संतों पर टिकी है, उसी प्रकार राजनीति अच्छे लोगों पर टिकी है। गृह मंत्री अनिल विज जैसे नेता राजनीति में हैं तो हमारा देश बहुत ज्यादा तरक्की करेगा। खली ने कहा कि गृह मंत्री की बदौलत आज अंबाला छावनी का स्वरूप बदल चुका है। यहां कई सुविधाओं में इजाफा किया गया है।
विज्ञापन


खेल का ढांचा सुदृढ़ किया गया है। इसी तरह मिनी सचिवालय एवं अन्य निर्माण किए गए हैं और इसका भरपूर फायदा लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अनिल विज अंबाला छावनी के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं और वह अपने आपको सौभाग्यशाली समझते हैं कि वह आज उनसे टी-प्वाइंट पर मिले।
विज्ञापन


इस दौरान सदर चौक पर गृह मंत्री और द ग्रेट खली के साथ संयुक्त फोटो खिंचवाने के लिए लोग आतुर रहे और उन्होंने दोनों के साथ फोटो भी खिंचवाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें