फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal: हरियाणा-पंजाब पुलिस सतर्क, शंभू बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी, गाड़ियों और बसों को जांचा

Wed, 29 Mar 2023 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)

सार

पंजाब पुलिस को सूचना मिली कि अमृतपाल अमृतसर में सरेंडर कर सकता है तो हरियाणा और पंजाब पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई और बैरिकेडिंग कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
शंभू बॉर्डर पर पुलिस गाड़ियों की जांच करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पंजाब के बॉर्डर शंभू बॉर्डर पर बुधवार सुबह से ही पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। इस दौरान प्रत्येक आने जाने वाली गाड़ी पर नजर रखी गई। पुलिस ने बसों में चढ़कर जांच की। बुधवार को पंजाब पुलिस को खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के पंजाब में सरेंडर होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पंजाब के साथ हरियाणा के बॉर्डर पर भी अलर्ट कर दिया था। सुबह ही बैरिकेडिंग कर पुलिस ने शंभू बॉर्डर से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन पर निगरानी रखनी शुरू कर दी।

विज्ञापन


सीआईए वन, सदर थाना पुलिस और डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए जांच की। साथ ही पूरी टीम को निगरानी रखने के आदेश जारी किए। ज्ञात हो कि पिछले दिनों अमृतपाल के हरियाणा के शाहाबाद में आने की सूचना मिली थी। इसके बाद काफी समय तक उसके हरियाणा में ही रहने के बारे में कहा जा रहा था।

वहीं जब पंजाब पुलिस को सूचना मिली कि अमृतपाल अमृतसर में सरेंडर कर सकता है तो हरियाणा और पंजाब पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई और बैरिकेडिंग कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि उनका यह चेकिंग अभियान आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें