फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कूडो में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए पदक

विज्ञापन
Haryana players won medals in national level competition in Kudo - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। बारडोली गुजरात में 24 से लेकर 30 नवंबर तक ऊका तरसडिया यूनिवर्सिटी में कूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। कूडो की 13 राष्ट्रीय व 14 अंतरराष्ट्रीय अक्षय कुमार कूडो मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता व थर्ड कूडो फेडरेशन कप प्रतियोगिता हुई। इसमें हरियाणा की टीम में अंबाला के खिलाड़ियों ने भाग लेकर कई पदक जीते और ओवर ऑल चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस दौरान खिलाड़ी हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिले। टीम कोच राजिंदर सिंह व स्पोर्ट्स कूडो एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के प्रधान हेमंत शर्मा के साथ उनके मार्ग दर्शन में टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया। हरियाणा की टीम ने 12 स्वर्ण व 18 रजत व 15 कांस्य पदक जीतकर हरियाणा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता में भारत के 32 राज्यों से लगभग 4500 खिलाड़ियों ने व कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार रहे। भारत के कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष हांसी मेहुल वोरा ने बताया कि कूडो को भारत सरकार व खेल मंत्रालय से पिछले तीन सालों से लगातार मान्यता मिली हुई है। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया से पिछले पांच वर्षों से लगातार मान्यता मिली हुई है जिसका फायदा अब हरियाणा के खिलाड़ियों को भी मिलेगा क्योंकि जल्द ही हरियाणा ओलंपिक संघ व खेल विभाग हरियाणा भी इस खेल को मान्यता प्रदान करेगा।
विज्ञापन

इस वर्ष पिछले राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता के विजेता लगभग 20 खिलाड़ियों को केंद्र सरकार की सीधी भारतीयों के तहत रेलवे, पोस्ट ऑफिस, इनकम टैक्स विभाग व बैंक में नौकरियां भी मिली है। इस वर्ष ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भी इस कूडो खेल को शामिल कर लिया जाएगा। हेमंत शर्मा ने बताया कि अंश और नयन का विश्व कूडो चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने हासिल किया पदक
स्वर्ण पदक विजेता : अंश, नयन, दीपक, रियाना, ऋतिक शर्मा, मोक्ष चोपड़ा, मितांश दुबे रहे।
रजत पदक विजेता : अनन्या यादव, हरमन सिंह, हितेश, तेजस्वीर सिंह राणा, नवीन, सारांश वर्मा, ललिता रहे।
कांस्य पदक विजेता : गुरनूर सिंह, रशमीत कौर, रोहन गांधी, अरिहान जोशी, तेजसवीर सिंह, अंकित, साहिल, अंकुश, आदित्य रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें