अंबाला की मुक्केबाज हरनूर चीन में जीता स्वर्ण पदक दिखाती हुई: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। चीन के शिनजियांग में आयोजित बेल्ट एंड रोड यूथ बॉक्सिंग गाला (अंडर-17) प्रतियोगिता में अंबाला की मुक्केबाज हरनूर कौर ने 66 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया। यह चैंपियनशिप 25 से 29 अगस्त तक चीन में हुई थी। इसमें चीन, कोरिया, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान की टीमें शामिल थीं। जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत हरनूर भारतीय टीम में चुनी गई थीं। हरनूर अभी अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में कोच संजय कुमार से प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा सहित अन्य कोच ने बधाई दी।