मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : AMAR UJALA
31 मार्च को पीजीआई चंडीगढ़ में हुए थे भर्ती, वहीं पर तोड़ा दम सिंडिकेट बैंक से रिटायर्ड थे हरदीप सिंह, बेटी कनाड़ा में शादीशुदा माई सिटी रिपोर्टर अंबाला सिटी। टिंबर मार्केट अंबाला छावनी में रहने वाले 67 वर्षीय हरजीत सिंह कोहली ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हरजीत सिंह को 31 मार्च की रात पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती करवाया गया था। 1 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पीजीआई ने जारी की। इसमें वह कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह हार्ट के पेशेंट थे। हालांकि अभी तक उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं आई है। हरजीत सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, उनका बेटा और पुत्रवधू हैं के अलावा पौत्री भी हैं। पुत्रवधू पटियाला के बैंक में कार्यरत हैं। सूचना मिलते ही सीएमओ डॉक्टर कुलदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे एरिया को सैनिटाइज करवाने का काम शुरू किया। 26 फरवरी को उनके घर पर एक कार्यक्रम भी रखा गया था। फिलहाल हरजीत सिंह का बेटा पीजीआई चंडीगढ़ में उनके शव को लेने की प्रक्रिया में जुटा था। आते ही उनकी स्क्रीनिंग भी करवाई जाएगी। --------------- लॉक डाउन से पहले लगातार जा रहे थे गुरूद्वारे लॉक डाउन से पहले हरजीत सिंह लगातार गुरूद्वारे में जा रहे थे। इसीलिए गुरूद्वारे में कौन-कौन उनके संपर्क में आया सभी की जांच शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं गुरूद्वारा में सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू कर दिया गया है। --------------- 2017 में हुआ था स्वाइन फ्लू हरजीत सिंह को 2017 में स्वाइन फ्लू हुआ था। इसके अलावा वह शुगर, ह्दय रोग और बीपी के पेशेंट भी थे। पीजीआई भर्ती करने से पहले एक दिन उन्हें अंबाला छावनी के लाइफ लाइन अस्पताल में भी एडमिट करवाया गया था। इसके बाद इन्हें छावनी नागरिक अस्पताल में 31 मार्च को फ्लू ओपीडी में ले जाया गया जहां से सीधे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। वहीं पर उन्होंने दम तोड़ा। ------------------------ हरजीत सिंह की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। उन्हें कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। हरजीत सिंह के परिवार की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। डॉ. कुलदीप कुमार।