फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सरकारी बस में मान्य हैप्पी कार्ड, निजी में उलझ रहे लोग

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड ​स्थित काउंटर पर खड़ी प्राइवेट बस।
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवार के लिए हैप्पी कार्ड की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत जिन परिवारों की आय एक लाख रुपये है, वह परिवार अपने हैप्पी कार्ड बनाकर रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले तो इस योजना में लाभार्थियों को खोजने के लिए विभाग को उनके गांव घर तक जाना पड़ रहा था। अब रोडवेज की बसें कई रूटों पर कम होने के कारण लोग जब इस कार्ड को लेकर जानकारी के अभाव में प्राइवेट बसों में बैठ जाते हैं तो वह प्राइवेट बसों के परिचालकों से बहस करने लगते हैं, क्योंकि कई लोगों को यह स्पष्ट ही नहीं है कि हैप्पी कारण सिर्फ सरकारी ऑर्डिनरी बस में ही मान्य है। ऐसे में प्राइवेट बसों के संचालकों को इन दिनों इस समस्या से दो चार होना पड़ता है।



अंबाला में हैं 72 प्राइवेट बसें



अंबाला में 72 प्राइवेट बसें हैं। यह प्राइवेट बसें 10 रुटों पर सफर कराती हैं। जिसमें अंबाला से वाया साहा होते हुए नारायणगढ़ 10 बस, अंबाला से वाया पंजोखरा होते हुए नारायणगढ़ आठ बसें, अंबाला से पिहोवा 11 बसें, अंबाला से लाडवा पांच बसें, अंबाला से सढौरा तीन बसें, अंबाला से जगाधरी 20 बसें, अंबाला से रायपुररानी दो बसें, नारायणगढ़ से यमुनानगर सात बसें जाती चक्कर लगाती हैं।
विज्ञापन




हैप्पी कार्ड बनाने का तय लक्ष्य नहीं हुआ है पूरा

अंबाला में रोडवेज ने 49 हजार के करीब हैप्पी कार्ड बनाने का लक्ष्य लिया था। इसके लिए रोडवेज ने अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, शहजादपुर, नारायणगढ़, साहा और बराड़ा बस अड्डे पर कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ गई। इसके बावजूद लगभग 45 हजार हैप्पी कार्ड ही बनाए जा सके हैं। मौजूदा समय में अधिकतर लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।



वर्जन



हैप्पी कार्ड रोडवेज की बसों के लिए है। हमारी प्राइवेट बसों में हैप्पी कार्ड मान्य नहीं है फिर भी कई लोगों को बसों में समझाया जाता है कि यह कार्ड इस बस में नहीं चलेगा। योजना में सिर्फ सरकारी सामान्य बसों के लिए यह कार्ड मान्य है।
विज्ञापन




रामनाथ राणा, प्रधान, द सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें