फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार खरीदने निकले थे दिल्ली, नशे से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शिमला से दिल्ली कार खरीदने जा रहे दो भाइयों में से एक की अंबाला छावनी में नशे से मौत हो गई। पुलिस ने युवक की मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 120बी और 304 के तहत मामला दर्ज किया है। मां ने नशा बेचने वाले पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को छावनी की रेलवे कालोनी स्थित बीसीएन डिपो के सामने गुरुद्वारे के पास एक युवक बेसुध हालत मिला। एंबुलेंस चालक राजन ने उसे छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव के पास मिले एचडीएफसी बैंक के एटीएम से विवरण से मृतक युवक की पहचान जसकरण सिंह ढिल्लो निवासी रिहाब सेंटर सियादी मुसलमान डिग्री कालेज, धर्मपुर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।

नशा मुक्ति केंद्र में करता था नौकरी : दरअसल, थाना पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में युवक की मां रविंद्र कौर ने बताया कि वह जालंधर बाबा बुडा नगर रामा मंडी गली नंबर तीन की निवासी है और हाल निवासी शिमला सुनार घाटी है। महिला के दो लड़के हैं, बड़ा लडका 30 वर्षीय जसकरण सिंह ढिल्लो और छोटा 27 वर्षीय प्रेम दीप सिंह ढिल्लो अविवाहित हैं। महिला का बडा लड़का जसकरण सिंह ढिल्लो सोलन में नक्शा मुक्ति केंद्र में दो माह से नौकरी करता था। तीन दिन पहले 16 अप्रैल को उसके दोनों लड़के महिला को यह कहकर आए थे कि वे दिल्ली से कार खरीदने के जा रहे हैं और दोनों बस से निकल गए।
विज्ञापन


मृतक की मां ने बताया कि 18 अप्रैल की मध्यरात्रि उसके पास कमलजीत का फोन आया कि वह थाना अंबाला कैंट से बोल रहा है और दोनों लड़के उनके पास हैं। ये दोनों बतरा होटल के कमरा नंबर 204 में रुके थे और झगड़ा किया है। दोनों ने काफी नशा किया हुआ है। इसके बाद रात्रि दो बजे छोटे बेटे प्रेम सिंह का फोन आया तो उसने बताया कि वह ठीक हैं, बाद में बात करेंगे। इसके बाद बड़े बेटे ने रात्रि तीन बजे फोन कर पीड़िता को कहा कि उसे रुपये की जरूरत है। इसके बाद सीधे अस्पताल से फोन आया कि जसकरण की मौत हो चुकी है। महिला ने बताया कि उसे पता लगा कि उसके लड़के जसकरण सिंह ने अंबाला छावनी से नशा खरीदा था। इस कारण उसके बेटे की अधिक नशा से मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें