गुरुओं और पूर्वजों ने सभी की मदद की दी सीख : डॉ. अर्चना
- फोटो : गुरुओं और पूर्वजों ने सभी की मदद की दी सीख : डॉ. अर्चना
करनाल। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का वीरवार देर रात समस्त अग्रवाल समाज की ओर से भी अभिनंदन किया गया। अग्रसेन भवन सेक्टर-8 में हुए आयोजन की अध्यक्षता कृष्ण गर्ग ने की। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने जो सदमार्ग दिखाया, उसी राह पर चलते हुए अग्रवाल समाज पूरे देश में काम कर रहा है। हमारे गुरुओं और पूर्वजों ने सर्व समाज की मदद करने की सीख हमें दी। देश की तरक्की और रक्षा करने में अग्रवाल समाज हमेशा आगे रहा है। पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है। इस अवसर पर मेयर रेणु बाला गुप्ता, विधायक जगमोहन आनंद, अंकुर गुप्ता, बृज गर्ग, पंकज गुप्ता, विनोद गुप्ता और सुनील गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो