धमोली स्थित तेजस पब्लिक स्कूल में गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्म
अंबाला। भारत विकास परिषद ने धमोली स्थित तेजस पब्लिक स्कूल में गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में माता-पिता और गुरुओं के प्रति सम्मान एवं संस्कारों को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान रतन लाल ने कहा कि जीवन में माता-पिता और गुरु का सम्मान सबसे बड़ा कर्तव्य है। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को संस्कृति, अनुशासन और आदर की महत्ता समझाई। इस दौरान गौरव गुप्ता, कोऑर्डिनेटर तरनजीत कौर, बलदेव शर्मा, परवीन भारद्वाज, सुदेश वर्मा, सरोज सहित सभी अध्यापक व सदस्य उपस्थित रहे।