फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्रद्धा से मनाया जाएगा गुरतागद्दी दिवस

विज्ञापन
तीन दिवसीय समागम को लेकर गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद एचएसजीपीस
विज्ञापन
अंबाला। श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी महाराज का गुरतागद्दी गद्दी दिवस 23 से 25 अक्तूबर तक बड़े ही श्रद्धाभाव से गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं में मनाया जाएगा। तीन दिवसीय समागम को लेकर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें कमेटी सदस्यों के अलावा गुरुद्वारा श्री सिंघ सभा कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे।
सहगल ने बताया कि धन-धन श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब बाला प्रीतम जी के गुरतागद्दी गद्दी दिवस को समर्पित वार्षिक धार्मिक समागम को लेकर बैठक में विचार-विमर्श किया गया है। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में 23 अक्तूबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे जोकि 25 अक्तूबर गुरु चरणों में अरदास उपरांत संपन्न किए जाएंगे। तत्पश्चात सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक कथा-कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। इसमें पंथ के रागी, ढाडी और कविशरी जत्थे संगत को गुरु इतिहास सुनाकर निहाल करेंगे। शाम सात बजे से लेकर रात 10 तक भी दीवान सजाए जाएंगे।
इस दौरान सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे संगत को गुरुबाणी रस से जोडेंगें। उन्होंने बताया कि समागम के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया में महान नगर कीर्तन भी सजाया जाएगा और इसकी अगुवाई पारंपरिक वेशभूषा में पांच प्यारे करेंगें। यह महान नगर कीर्तन सुबह 8 बजे गुरुद्वारा श्री सिंघ सभा हरगोलाल रोड से शुरु होगा और गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं में 11 बजे संपन्न होगा।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में जिला के अलग-अलग गांवों व शहरी संगत बढ़-चढ़ कर भाग लेगी। इस मौके पर एचएसजीपीसी कार्यकारिणी समिति के सदस्य टीपी सिंह ने बताया कि दिन के दीवान में गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी बूटा सिंह, कथावाचक भाई रणजीत सिंह, ढाडी जत्था भाई लखविंदर सिंह पारस व भाई जसवंत सिंह बढाना संगत के दर्शन करेंगे, जबकि पंथ प्रसिद्ध भाई अमनदीप सिंह बीबी कोलां जी वाले तथा भाई गुरप्रीत सिंह शिमला वाले रात के दीवान में संगत के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें