फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुदगुदी जंक्शन ने 380 पौधे रोपित किए

विज्ञापन
गुदगुदी जंक्शन समूह के सदस्य पौधा रोपण करते हुए: स्वयं - फोटो : Archive
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह की ओर से चलाए जा रहे पांच दिवसीय पौधरोपण अभियान का दूसरा चरण रविवार को संपन्न हो गया। अभियान के तहत अंबाला सिटी व कैंट में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 380 पौधे रोपित किए व 200 पौधे आमजन को वितरित किए गए। जिला प्रभारी डॉ. संजय गौतम व प्रोजेक्ट इंचार्ज अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड के निर्देशानुसार 22 जुलाई से सिटी में इस अभियान की शुरुआत की गई थी। शुरुआती दिनों में 160 पौधे लगाए गए और 100 पौधे लोगों को बांटे गए थे। संस्था द्वारा रोपित किए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाए जाएंगे और उनकी नियमित देखभाल की जाएगी। पांच दिवसीय अभियान के समापन अवसर पर रविवार को लाल बहादुर शास्त्री पार्क, प्रेम नगर, विकास विहार, विजय नगर और सेक्टर- 7 के पार्कों में छायादार व फलदार किस्मों के 50 पौधे रोपे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें