फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसान आंदोलन को लेकर जीआरपी व आरपीएफ सतर्क, कर्मियों की छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 13 फरवरी के किसान आंदोलन को लेकर रेलवे से जुड़ी सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। इसके तहत शंभू बैरियर पर जीआरपी की दो रिजर्व बटालियन तैनात करने की तैयारी है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उच्चाधिकारियों ने सभी जीआरपी और आरपीएफ कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों में समूह के तौर पर सफर करने वाले यात्रियों की जानकारी तुरंत विभागीय अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गये हैं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसी कड़ी में शनिवार को अंबाला कैंट के जीआरपी प्रभारी ने हरियाणा और पंजाब के शंभू बार्डर पर रेल लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रेल लाइन के नजदीक जल्द ही अस्थायी चौकी बनाई जाएगी और यहां 24 घंटे के लिए जीआरपी टीम तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि दो रिजर्व टीम की मांग की गई है। एक टीम में 24 कर्मचारी होंगे।

आस्था ट्रेनों का संचालन संग किसान आंदोलन की चुनौती

एक तरफ आस्था ट्रेनों का संचालन और दूसरी तरफ किसान आंदोलन को लेकर आरपीएफ पर जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है। ऐसे में कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। पंजाब की तरफ से आने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर प्रबंध किए गए हैं। मंडल के अधीन सभी रेलवे स्टेशनों से किसान आंदोलन को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। अभी किसान आंदोलन को लेकर रेलवे ने कोई सूचना जारी नहीं की है कि इससे ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ेगा या नहीं।
विज्ञापन



किसान आंदोलन को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। आरपीएफ व जीआरपी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रेनों का संचालन भी पूर्व की तरह जारी रहेगा। अगर रेलवे की तरफ से कोई निर्देश प्राप्त होते हैं तो इसकी जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन


मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें