फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाड़ा में सैटल करने का लालच, 17.77 लाख ठगने के बावजूद न कनाड़ा भेजा न पैसे वापिस किए

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर लगभग 18 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी को दी शिकायत में गांव छोटी कोहड़ी के सत्येन्द्र कलेर ने कहा कि जून 2019 में उसे गांव के ही राजन सिंह और परविंद्र सिंह मिले थे। उन्होंने उसे स्थायी तौर पर कनाड़ा में सैटल करने की बात कही थी। इसके लिए उससे 15-20 लाख रुपये का खर्च होने की बात कही थी। युवक ने बताया कि आरोपियों ने उसे विदेश भेजने का पूर्ण विश्वास दिलाते हुए कहा कि चंडीगढ़ की एक महिला के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था महिला उसका वीजा जरूर लगवा देगी। परिवादी ने बताया कि उसने आरोपियों की बातों पर विश्वास करते हुए उन्हें अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट, लाइसेंस अपने सभी प्रमाण पत्र दे दिए। कुछ दिनों बाद राजन सिंह ने उसे बताया कि 26 जून 2019 को उसकी अप्वाइंटमेंट है। उसे अलांटे मॉल स्थित कनाड़ा एंबेसी चलना है। इसके लिए उसे लगभग 15 लाख रुपये का इंतजाम करने की भी बात कही। सत्येन्द्र ने बताया कि आरोपियों ने उस दिन उससे 12 हजार रुपये एंबेसी फीस के तौर पर लिए थे। 5 जुलाई 2019 को राजन ने उसके मोबाइल पर वीजा फोटोकापी व्हाट्सअप द्वारा भेजी और मुझे पैसे तैयार करने के लिए कहा। इसके लिए उसके पिता ने पैसे देने के लिए गांव में स्थित मलकीयत जमीन बेचने के लिए उसका ब्याना वासलपुर के एक व्यक्ति के साथ करके उससे 5 लाख रुपये लिए थे। 5 जुलाई 2019 को ही 2 लाख रुपये ओबीसी बैंक के खाता निकलवाए थे। सत्येन्द्र के अनुसार उसके बाद फिर राजन और परविन्द्र द्वारा 5 लाख रुपये मांगने पर अपने ताया जसबीर सिंह से लेकर दिए। 25 जुलाई 2019 को राजन व परविन्द्र उसके पिता को लेकर चंडीगढ़ गए। यहां मौजूद महिला हीना उर्फ शिखा ने उसके पिता से 1,12000/-रुपये लिए। इसके बाद आरोपी लगातार कनाड़ा वीजा के लिए उससे पैसे लेते रहे। 17 लाख 77 हजार रूपए के भुगतान के बावजूद आरोपियों ने न तो उसका वीजा लगवाया न ही अब उसके पैसे वापिस दे रहे हैं। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सत्येन्द्र कलेर की शिकायत पर गांव छोटी कोहड़ी के राजन सिहं व परविन्द्र सिंह तथा हिना उर्फ शिखा निवासी सेक्टर-47डी, चंडीगढ़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें