फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ग्रांट खत्म, अधर में महिला और बच्चों के लिए बनने वाला सखी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। घरेलू उत्पीड़न का शिकार पीड़ित महिलाओं और गुम हुए बच्चों को तत्काल आश्रय देने के लिए शहर कोर्ट के पास निर्माणाधीन सखी केंद्र (वन स्टॉप सेंटर) का कार्य ग्रांट खत्म होने से अधर में लटक गया है। इस केंद्र के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को सरकार से दूसरी ग्रांट मिलने का इंतजार है। सखी केंद्र का कार्य मई माह में शुरू हुआ था। केंद्र का काफी हिस्सा बन भी गया है।
विज्ञापन



सखी केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 37.70 लाख रुपये खर्च होने हैं। इसके लिए पहली ग्रांट करीब 18.85 लाख रुपये आई थी। इस ग्रांट से भवन काफी बनकर तैयार हो गया है। अब भवन के लिए दूसरी ग्रांट मिलने का इंतजार है, मगर अभी तक यह ग्रांट नहीं आई है।

दरअसल, अभी शहर में सिंघावाला के पास किराये के भवन में सितंबर 2019 से सखी केंद्र चल रहा है। इस सखी केंद्र में पर्याप्त स्टाफ नहीं है और यह शहर से दूर भी पड़ता है। नए बनने वाले केंद्र में घरेलू उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को करीब पांच दिन के लिए अस्थायी आश्रय दिया जा सकेगा। पीड़ित महिला के साथ उसका आठ वर्ष से कम का बच्चा भी रह सकेगा। इसके साथ गुम हुए बच्चों को भी यहां आश्रय दिया जा सकेगा। इस केंद्र में उनके लिए रहने, खाने, डाॅक्टरी जांच, कानूनी सहायता, मेडिकल सहायता भी दी जाएगी।
विज्ञापन




भवन ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर बनेगा



इस सखी केंद्र में भूतल व प्रथम तल बनाए जा रहे हैं। ग्राउंड फ्लोर पर चार कमरे, दो शौचालय, रसोई होगी। इसी तरह प्रथम तल पर दो कमरे, एक शौचालय व अन्य रूम भी होगा।

सखी केंद्र के निर्माण के लिए मिली पहली ग्रांट खत्म हो गई है। यह भवन काफी बन भी चुका है। दूसरी ग्रांट के लिए मुख्यालय को लिखा गया है। जल्द ही ग्रांट आने पर दोबारा कार्य को शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन




-कविता रानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें