अंबाला सिटी के डीएवी कॉलेज में हवन के दौरान मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के नर्सरी विंग की ओर से ग्रैंडपेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुतियों से दादा-दादी और नाना-नानी का मन मोह लिया। इस दौरान नन्हे कलाकारों ने ईश्वर वंदना, फैमिली सॉन्ग और रेट्रो गानों पर सुंदर नृत्य पेश किया। जिसमें गुजराती डांस और पंजाबी गिद्धा ने माहौल को उत्साह से भर दिया, वहीं बच्चों ने कठिन योगासनों का प्रदर्शन कर सबको अचंभित कर दिया। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने कहा कि दादा-दादी परिवार के आधार स्तंभ हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती के मूल्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि परिवार के संस्कार हमें बुजुर्गों से ही मिलते हैं। संवाद
अंबाला सिटी के डीएवी कॉलेज में हवन के दौरान मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता
अंबाला सिटी के डीएवी कॉलेज में हवन के दौरान मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता