फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तंदवाली में सजा गुरु रविदास महाराज का भव्य दरबार, उमड़ी संगत

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। तंदवाली गांव स्थित डेरा बेगमपुरा तंदवाली में रविदासिया धर्म को समर्पित विशाल संत समागम रविवार को श्रद्धा एवं धूमधाम से आयोजित हुआ। प्रशासक एचईएस वन (सेवानिवृत्त) रामप्रकाश की देखरेख में आयोजित इस संत समागम में विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में संगत ने शिरकत की। संत श्री बैसाखी दास उदासीन मेमोरियल ट्रस्ट की एवं गद्दीनशीन संत सोमदास उदासीन महाराज की अगुवाई में समागम की अध्यक्षता संत रहीम दास महाराज ने की। संत मनदीप दास मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि बंतो कटारिया ने कहा कि श्री गुरु रविदास ने ऐसे समाज की कल्पना की, जिसमें सभी एक समान रहें। कार्यक्रम में पहुंचे संत जैनदास हितकारी दयालगढ़, संत रोशनी दास सहारनपुर, संत धर्मदास, संत जसपाल दस बैंडी, संत रोशन दास खेड़ा, संत मलटु दास ने संगत को आशीर्वचन से निहाल किया। भीम आर्मी के हरियाणा अध्यक्ष कमल कुमार ने संगत को आह्वान किया कि अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं और नशे से दूर रखें। कार्यक्रम में विधायक वरुण चौधरी, बसपा के एडवोकेट गुरमुख सिंह, जिला परिषद के उप चेयरमैन करनैल सिंह नगला, मनोज खेड़ा, लहरी सिंह समेत अन्य ने भी गुरु दरबार में हाजिरी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें