फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बहन का दामाद बनकर 99 हजार रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नाहन हाउस के रहने वाले एक व्यक्ति से साइबर ठग ने बहन का दामाद बनकर 99 हजार रुपये की ठगी कर ली। शातिर ठग द्वारा छह लाख रुपये की मांग करने पर जब उसने अपने रिश्तेदार से संपर्क किया तो पूरे मामले की परत खुल गई। एसपी को शिकायत सौंपने के बाद सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नाहन हाउस निवासी दीपक बहल ने बताया कि वह एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में जॉब करता है। अशोक विहार सिटी निवासी उसकी बुआ का दामाद योगेश बरेली यूपी में रहता है। 10 फरवरी की सुबह उसके पिता के पास एक नंबर से कॉल आई। जिसने बोला कि वह आपकी बहन का दामाद योगेश बोल रहा है और वह कनाडा आ गया है। उसके पास 7-8 लाख रुपये पड़े हैं और उसे वह राशि वीजा एक्सटेंड करने के लिए भारत में ट्रांसफर करने हैं। आरोपी ने उसके पिता से खाता नंबर मांगा तो उसके पिता ने उसके साथ बात कराई। खुद को योगेश बताने वाले आरोपी ने पहले पैसे ट्रांसफर करने की बात कही। इसी बीच वह अपने जीजा योगेश के पास कॉल करने लगा तो नंबर व्यस्त आ रहा था। उसने सोचा कि योगेश विदेश में ही होगा।
फुफेरे भाई को फोन करने पर ठगी का खुलासा
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उससे 25-30 हजार रुपये की मांग की। उसने आरोपी द्वारा दिए किसी एजेंट के खाते में ट्रांसफर कर दिए। दोबारा फोन आया और कहने लगा कि मुझे 7-8 लाख रुपये की जरूरत है। कम से कम एक लाख रुपये ट्रांसफर करा दो। उसने अपने भाई सचिन के खाते से 75 हजार रुपये मंगवाए और फिर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी उसने चार हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उससे छह लाख रुपये की मांग की तो उसे शक हुआ। उसने अपने फुफेरे भाई ईशान सोबती के पास कॉल की तो उसने बताया कि योगेश तो इंडिया में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें