शहजादपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 72 शहजादपुर-अंबाला स्थित पेट्रोल पंप के पीछे बने मशरूम के फार्म से लाखों रुपये की कीमत के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। शहजादपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहजादपुर निवासी रोहित ने शिकायत में बताया कि वीरवार की रात को अज्ञात चोरों ने जनरेटर का लगभग दो लाख रुपये कीमत का सामान व नलकूप की तार, स्टार्टर के साथ अन्य लगभग 50 हजार का सामान चोरी कर लिया। संवाद