फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निर्माणाधीन बस अड्डे से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जनसुई हैड स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड से शटरिंग की प्लेटें और पाइप चोरी हो गईं। इस मामले में कंपनी अग्रवाल इंजिनियर्स एंड कॉन्ट्रेक्टर के जसतिंदर सिंह ने गार्ड पालाराम पर चोरी का शक जाहिर करते हुए मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में शाहाबाद के नाहर माजरा निवासी जसतिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी जनसुई हैड में बस स्टैंड बना रही है। उन्होंने साइट पर शटरिंग का सामान, सीमेंट व सरिया रखा था। सामान की रखवाली के लिए एमडीएम कंपनी से एक सिक्योरिटी गार्ड रखा था। 19 अगस्त की सुबह जब वह अपनी साइट पर आया तो उन्हें आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह पांच बजे के करीब कुछ लोग साइट के अंदर खड़े थे। इसके बाद उन्होंने साइट पर जाकर देखा तो सामान गायब था। इस मामले में शक के आधार पर सिक्योरिटी गार्ड पाला राम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें