डॉक्टर के निर्माणाधीन मकान से चोरों ने खिड़की का शीशा तोड़कर कॉपर का सामान चोरी कर लिया। महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि वह अभी अपना घर बना रहे हैं। दोपहर को दो बजे से लेकर छह बजे तक चोर खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसे और कॉपर का सामान चोरी कर लिया। महेश नगर पुलिस ने इस शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद