फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी सड़कों से बढ़ेगी प्रदेश में विकास की रफ्तार : नितिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिस देश की सड़कें अच्छी होंगी, वहां इंडस्ट्री आएगी, लोग तरक्की करेंगे, रोजगार और विकसित होंगे, हरियाणा ने इस ओर कदम बढ़ा दिए हैं। यह शब्द केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मोहड़ा में कही।
विज्ञापन


उन्होंने नारियल फोड़कर 1255 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। वे किसान को ऊर्जादाता बनाने, प्रदूषणमुक्त वातावरण देने और सुगम यात्रा कराने का मॉडल साझा करते दिखे। गृहमंत्री अनिल विज ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला काे बजरंगबली की प्रतिमा दी। मंत्री बोले कि मुझे पता है कि अंबाला के रिंग रोड के लिए गृहमंत्री अनिल विज आए थे, मैंने अधिकारियों को बुलाया था और इसे मंजूरी दी। उनके आग्रह के कारण यह रिंग रोड मंजूर हुआ।

दिल्ली से चंडीगढ़ मार्ग में अनेक संकट आए, ठेकेदार को हटाना पड़ा, काम शुरू किया तो किसानों ने काम बंद रखा। डिप्टी सीएम ने हरियाणा को प्रदूषण मुक्त राज्य बनाने का भरोसा दिलाया, नए इंधन से समाधान निकालने वाले विकल्पों का जिक्र किया। जो हरियाणा में तेजी से बढ़ रहे हैं। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने हमेशा से अंबालावासियों की और उनकी मांग काे सर्वोपरि रखा है।
विज्ञापन



ऐसे आएगी हरियाणा में खुशहाली



1. ऊर्जादाता किसान

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा-पंजाब का किसान सबसे अधिक गेहूं धान उगाकर देश को खड़ा करता है। वे दो फसलों से समृद्ध नहीं हो सकते। इसलिए अब ऊर्जादाता बनना होगा। पराली और फ्लैश जैसी समस्याएं कम हो रही हैं, क्योंकि नेतृत्व ने ईंधन बनाने का विकल्प दिया। आने वाले समय में किसानों को और लाभ मिलेगा।

2. सस्ता परिवहन

गडकरी ने कहा कि हरियाणा अपनी बसों को बदले। किराये को सस्ता करे और लोगों को वातानुकूलित बसों में सफर कराए। यह संभव है, अगर दूसरे इंधन से चलने वाली बसों पर स्थानांतरित होंगे तो यह संभव है। देश में दूसरे स्थानों पर यह करके भी दिखाया जा चुका है।

3. कचरे को मूल्यवान बनाओ

प्रदूषण मुक्त राज्य बनाने की ओर कदम बढ़ाने की सीख देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कचरे को मूल्यवान बनाओ। कोई व्यक्ति वेस्ट नहीं है, कोई मेटेरियल वेस्ट नहीं। दिल्ली के रिंग रोड में गाजीपुर से 30 लाख टन कचरा लेकर सड़क में डाल दिया। अहमदाबाद में भी ऐसा ही किया। हरियाणा में भी ऐसा ही कर सकते हैं।


शाहाबाद रादौर मार्ग की डिप्टी सीएम ने उठाई मांग

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शाहाबाद से रादौर मार्ग एनएच द्वारा बनाने या सीआरएफ देने की मांग रखी। जिस पर केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत नहीं है। उन्हें केवल एनएच के मार्ग पर ही खर्चा करने का अधिकार है। मगर फिर भी वह हरियाणा के पीडब्ल्यूडी सचिव से कहेंगे कि इस मार्ग का प्रस्ताव बनाकर भेजें। यह भी रोड पूरा कराऊंगा।




इस बार सड़क मार्ग से आने का था मन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 35 वर्ष पहले वह रतनलाल कटारिया के चुनाव में आए थे। एक महीने यहीं रहे थे। रतनलाल को उन्हें रादौर के खादी ग्रामोद्योग की दुकान में लेकर गए थे। उनके कपड़े चप्पल खरीदने गया था। उस समय चौधरी चांदलाल उनके खिलाफ खड़े थे और देवी लाल के नेतृत्व में चुनाव था। यहां अंबाला में सुषमा स्वराज खड़ी थीं। उस समय के रोड की यादें थीं, मगर बीच में हवाई मार्ग से आया और गया।


अब कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ रहे

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि पहले दिल्ली से देहरादून दो घंटे में, दिल्ली से हरिद्वार डेढ़ घंटे में और दिल्ली से मेरठ साढ़े चार घटे लगते थे अब 45 मिनट लगेंगे। दिल्ली से देहरादून रोड शामली से अंबाला को जोड़ रहे हैं। वहीं अंबाला से चंडीगढ़ का रोड बना रहे हैं। अंबाला आने के लिए यह भी नया रोड मिलेगा। देश में कश्मीर से कन्याकुमारी मार्ग की बात करते थे। अब यह सपना पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें